Friday, 22 June 2018

यह जोड़ी परफेक्ट है!

तुला एवं मिथुन

यह जोड़ी परफेक्ट है! क्योंकि, दोनों का स्वभाव एक जैसा ही है। तुला राशि की तरह ही मिथुन राशि के जातक भी अपने दोहरे व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं, और किसी के भी साथ एडजेस्ट करने को तैयार हो जाते हैं। दोनों का एक बात पर सहमत हो जाना, प्यार का होना, और दोनों में ही समझदारी इनके रिश्ते को मजबूत बनाती है। यदि इनकी शादी हो जाए तो ना केवल प्यार, बल्कि सेक्स के मामले में भी दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। ऐसा नहीं है कि दोनों का अंदाज़ एक जैसा है, तुला राशि के जातक सेक्स के लिए जुनून रखते हैं, लेकिन दूसरी ओर मिथुन राशि के जातक उनके इसी जुनून को पसंद करते हैं। इसलिए यह मैच परफेक्ट है...

तुला एवं सिंह

इन दोनों राशियों में ऐसे कई गुण हैं जो काफी हद तक एक जैसे ही हैं। घर से बाहर रहना, लोगों से मिलना, थोड़ा शो-ऑफ भी करना, कलात्मक व्यवहार, यह सभी गुण दोनों राशियों में है। इसलिए यह रिश्ता प्यार के साथ-साथ साथी को सराहना देने का भी है, जो एक सफल रिश्ते के लिए जरूरी भी है। एक-दूसरे की बात को मानना भी इनकी एक क्वालिटी का हिस्सा है। यदि एक तुला राशि की महिला और सिंह राशि के पुरुष का विवाह हो तो दोनों की काफी बनती है। आप इस जोड़ी को सफल जोड़ी कह सकते हैं।

तुला एवं धनु

अमेज़िंग! यह जोड़ी सच में सर्वश्रेष्ठ है। एक तुला राशि के जातक से हमेशा ही चीजों को नियंत्रण में रखकर फैसले लेने की उम्मीद की जाती है। उनका यह स्वभाव उनकी समझदारी को दर्शाता है और धनु राशि के लोग तो वैसे भी समझदार होने के लिए ही जाने जाते हैं। ये हंसमुख हैं और प्यार के मामले में सोच कर ही फैसला लेते हैं। यदि आप पुरुष हैं और तुला राशि से संबंध रखते हैं, तो हमारी यही राय है कि आपके लिए एक धनु राशि की महिला से अच्छी जोड़ीदार नहीं हो सकती। आपको सपोर्ट करने के लिए, आपको समझने के लिए और आपको सराहना देने के लिए धनु राशि की महिला ही परफेक्ट है।

लड़का तुला राशि का, लड़की मेष तुला राशि का पुरूष सौन्दर्य के प्रति बेहद आकर्षित रहता है और मेष की महिला सबसे उॅचे स्थान पर पहुंचने के व्याकुल रहती रहती है। तुला सन्तुलित व्यवहार का मालिक है जो मेष की महिला को रास आता है। इन दोनों के विचार अच्छे मिलेंगे। विवाह करना ठीक रहेगा।

लड़का तुला राशि का, लड़की मिथुन दोनों राशियों में तात्विक साम्यता दिख रही है, इसलिए आपसी रिश्तें बेहतर ढ़ग से चलेंगे। मिथुन की स्त्री अपने मुताबिक तुला को भी ढालने में सफल होगी। तुला का पुरूष मिथुन की बात मानेगा। इनके रिश्ते सफल रहेंगे।
लड़का तुला राशि का और लड़की सिंह तुला की डिक्टेटरशिप और सिंह की शक्ति यदि मिल जायेगी तो सफलता के उच्चतम मुकाम हासिल किये जा सकते है। तुला का खुरापाती दिमाग और सिंह को आगे बढ़ने में कामयाब करेगा। इनकी जोड़ी उत्तम कही जायेगी।
लड़का तुला राशि का, लड़की वृश्चिक वृश्चिक की स्त्री कुछ बातों को गुप्त रखना चाहेगी और जब वो बातें तुला को मालूम पड़ेगी तो तुला के पुरूष को काफी कष्ट होगा। इसलिए वृश्चिक की स्त्री को अपनी इस आदत पे सुधार लाना होगा। इसके अलावा इन दोनों के रिश्ते काफी मधुर रहेंगे। मैरिज लाइफ अच्छी चलेगी।
लड़का तुला राशि का, लड़की धनु तुला का पुरूष न्याय के साथ-2 अपने अधिकारों के लिए भी लड़ने को तैयार रहेगा। धनु की स्त्री धार्मिक विचारों वाली एंव अपने हितों की रक्षा करने वाली होगी। इन दोनों के विचार आपस में मिलते है, इसलिए रिश्ते काफी अच्छे ढ़ग से चलेंगे।

लड़का तुला राशि का, लड़की कुंभ दोनों राशियों का तत्व एक है एंव इनके स्वामी भी आपस में मैत्री सम्बन्ध रखते है। जिस कारण इनकी आपस में अच्छी पटरी खायेगी। कुम्भ की स्त्री को तुला की अच्छी सोंच रास आयेगी। इनका आपस में विवाह सम्बन्ध बेहतर रहेगा।
मीन की स्त्री की गम्भीर सोंच व तुला का बेहतर नेतृत्व एक कामयाब रिश्ता साबित होगा। मीन की स्त्री तुला को खूब प्यार करेगी इसलिए तुला के पुरूष को अपने दोहरे स्वभाव में बदलाव करना पड़ेगा। मीन की महिला मोक्ष की प्राप्ति के लिए पूजा-पाठ करेगी जबकि तुला का पुरूष मन की शान्ति के लिए पूजा करेगा। इस मुद्दे पर अक्सर वाद-विवाद होगा। मैरिज लाइफ अच्छी चलेगी।

No comments:

Post a Comment